लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बीमार होने वालों से अधिक रही

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:08 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर ओडिशा में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या कोविड-19 के नये मरीजों के मुकाबले अधिक रही। राज्य में सोमवार को जहां 340 नये मामले आए वहीं 508 लोग संक्रमण मुक्त हुए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10,35,41 हो गई है। अभी तक राज्य में कुल 10,22,250 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 199 पृथकवास केन्द्रों से आए हैं जबकि बाकि 141 संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बीमार हुए हैं।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 149 नये मामले आए हैं वहीं कटक में 43 नये मामले आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर खुर्दा जिले का हिस्सा है।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में कम से कम 50 मरीज बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रमण की दर 0.59 प्रतिशत है और सोमवार को 57,293 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि 18 साल से कम उम्र के लोगों में संक्रमण की दर 14.70 प्रतिशत है।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हुई है.... दो सुन्दरगढ़ और भारगढ़, झारसुगुडा और खुर्दा में एक-एक...। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,295 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 53 और मरीजों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई है।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में फिलहाल कोविड-19 के 4,824 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया