लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस के ब्रिटेन में मिले नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या 114 हुई

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के ब्रिटेन में मिले नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या 114 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राज्यों को नियमित परामर्श जारी किया जा रहा है।

इसने कहा कि देश में कोरोना वायरस के ब्रिटेन में मिले नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की कुल संख्या इस समय 114 है।

मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि इन सभी लोगों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में एकल कक्ष पृथक-वास में रखा गया है।

इसने कहा कि इन लोगों के करीबी संपर्क में आए लोगों को भी पृथक रखा जा रहा है और इनके संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है जिनमें सह-यात्री, परिवार के सदस्य तथा अन्य शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इसके साथ ही अन्य नमूनों की भी ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ जारी है।

इसने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और निगरानी, रोकथाम तथा जांच के सिलसिले में राज्यों को नियमित रूप से परामर्श जारी किया जा रहा है और नमूने ‘इंडियन सार्स-कोव2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम’ प्रयोगशालाओं में भेज जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे