लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या भारत में 150 हुई: सरकार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या भारत में बढ़कर 150 हो गई है।

मंत्रालय ने पहले कहा था कि इन सभी संक्रमित व्यक्तियों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा निर्दिष्ट स्वास्थ्य केंद्रों में अलग-अलग कमरों में पृथकवास में रखा गया है।

इन संक्रमितों के नजदीकी सम्पर्क में आये व्यक्तियों को भी पृथकवास में रखा गया है। साथ ही इन संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये उनके सह-यात्रियों, पारिवारिक सदस्यों और अन्य लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि अन्य नमूनों का जीनोम सिक्वेंसिंग का कार्य चल रहा है।

स्थिति पर सावधानीपूर्वक निगरानी रखी जा रही है तथा राज्यों को निगरानी, जांच बढ़ाने तथा नमूनों को आईएनएसएसीओजी (इंडियन एसएआरएस-सीओवी-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम) प्रयोगशालाओं में भेजने के लिए राज्यों को नियमित सलाह दी जा रही है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ब्रिटेन में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या भारत में बढ़कर 150 हो गई है।’’

ब्रिटेन में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार पहले ही कई देशों में सामने आ चुके हैं। इन देशों में डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण