लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक माह में कोविड-19 निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 1,349 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक महीने में कोविड-19 निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या में 1,349 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पूरी दिल्ली में कुल 47,704 निरूद्ध क्षेत्र हैं, जिनमें से अधिकतम 21,172 निरूद्ध क्षेत्र दक्षिण दिल्ली में हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 600 निरूद्ध क्षेत्र हैं, जबकि पूर्वी दिल्ली में 504 क्षेत्र हैं, जहां इनकी संख्या सबसे कम है।

दिल्ली में छह अप्रैल को 3,291 निरूद्ध क्षेत्र थे। इस सप्ताह मंगलवार तक यह संख्या बढ़कर 47,704 हो गई। यानी पिछले एक महीने में ऐसे क्षेत्रों की संख्या में 1,349 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली में अधिकतम 21,172 निरूद्ध क्षेत्र हैं, जो कुल का लगभग 45 प्रतिशत है, इसके बाद मध्य दिल्ली में 7,114, नई दिल्ली में 4,946 और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 3,238 निरूद्ध क्षेत्र हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के 11 जिलों में से सात में 3,000 से कम निरूद्ध क्षेत्र हैं। उत्तरी दिल्ली में 2,801, पश्चिमी दिल्ली में 2,525, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 2,027, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 1,487, शाहदरा में 1,290, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 600 और पूर्वी दिल्ली में 504 निरूद्ध क्षेत्र हैं।

महामारी की शुरुआत के बाद से, दिल्ली में कुल 65,527 निरूद्ध क्षेत्र हुए हैं, जिसमें 22,546 क्षेत्र दक्षिण दिल्ली में रहे हैं, जो शहर में सबसे अधिक है। इनमें से 17,823 को निरूद्ध क्षेत्र की श्रेणी से बाहर निकाला गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार, किसी क्षेत्र या इमारत को तब एक निरूद्ध क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया जाता है, जब वहां तीन या अधिक कोविड-19 मामले सामने आते हैं। आगे संक्रमण को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में अधिक कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 20,960 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कारण 311 मौतें हुई हैं, जिससे महानगर में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 12,53,902 और मृतकों की संख्या 18,063 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे