लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 मामलों की संख्या गिर कर पहली बार इस साल एकल अंक में पहुंची

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 सितंबर पिछले नौ महीनों में पहली बार गुजरात में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या रविवार को गिरकर एकल अंक पर आ गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

गुजरात में 30 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 14,605 ​​संक्रमितों की संख्या दर्ज की गई थी।

विभाग ने कहा कि राज्य में रविवार को आठ नए मामले सामने आए, जिनमें से सूरत में चार, वडोदरा में तीन और वलसाड में एक मामले आए। गुजरात में संक्रमण का आंकड़ा 8,25,723 तक पहुंच गया। मरने वालों की संख्या 10,082 पर अपरिवर्तित रही और राज्य में चार सितंबर के बाद कोविड-19 से कोई नई मौत नहीं हुई।

रविवार को कुल 15 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे गुजरात में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 8,15,505 हो गई, जिससे राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16 रह गई है।

विभाग ने बताया कि रविवार को राज्य में 2,52,407 लोगों को कोविड​​​​-19 का टीका लगाया गया, जिससे गुजरात में अब तक लगाई गई खुराक की संख्या बढ़कर 5,66,87,540 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे