लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के तृष्णा अभ्यारण्य में में बढ़ रही है गौर की संख्या

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:59 IST

Open in App

अगरतला, 11 जुलाई शिकारियों, जलवायु परिवर्तन और सिकुड़ते अधिवास के खतरे का सामना कर रहे भारतीय जंगली भैंसा या ‘गौर’ लंबे समय से विलुप्तप्राय जंतुओं की ‘लाल’ सूची में हैं।

हालांकि, हाल में यहां राजबारी में तृष्णा अभ्यारण्य में कम से कम पांच बछड़ों के जन्म लेने से पूर्वोत्तर राज्य में पाए जाने वाले इस जंतु के लिए उम्मीद की एक नयी किरण आई है।

राज्य के वन्यजीव संरक्षक नीरद बरन देबनाथ ने बताया कि इस साल मार्च में वन अधिकारियों द्वारा जंतुओं की गणना के दौरान अभ्यारण्य के कोर क्षेत्र में पांच बछड़े देखे गये। वे स्वस्थ थे और अपनी माताओं के साथ झुंड में चल रहे थे।

उन्होंने बताया कि गणना में यह पाया गया कि अभ्यारण्य में 105 गौर हैं। नवजात बछड़ों के साथ उनकी कुल संख्या बढ़ कर 110 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि गौर 1986 सेआईयूसीएन की लाल सूची में जोखिमग्रस्त के तौर पर सूचीबद्ध है।

मुख्य वन्यजीव संरक्षक रामेश्वर दास ने कहा कि अभ्यारण्य को शिकारियों से बचाने के लिए उठाये गये कदमों के कारण गौर की संख्या बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो