माधुरी दीक्षित नेने के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर की संख्या दो करोड़ 50 लाख हुई

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:49 IST2021-07-19T18:49:23+5:302021-07-19T18:49:23+5:30

The number of followers on Madhuri Dixit Nene's Instagram is 25 million | माधुरी दीक्षित नेने के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर की संख्या दो करोड़ 50 लाख हुई

माधुरी दीक्षित नेने के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर की संख्या दो करोड़ 50 लाख हुई

मुंबई, 19 जुलाई बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने सोमवार को फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर फॉलोवर की संख्या 2 करोड़ 50 लाख (25 मिलियन) होने पर अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

दीक्षित (54) ने अपने आधिकारिक पेज पर साझा किए गए एक वीडियो में अपने प्रशंसकों और समर्थकों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, ''25 मिलियन। प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद।''

1980-90 के दशक में ''तेज़ाब'', ''दिल'', ''साजन'', और ''हम आपके हैं कौन ..! जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली माधुरी 2014 में इंस्टाग्राम पर आई थीं।

माधुरी फिलहाल कलर्स के टीवी डांस रियलिटी शो ' डांस दीवाने' के तीसरे सत्र में जज की भूमिका निभा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The number of followers on Madhuri Dixit Nene's Instagram is 25 million

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे