लाइव न्यूज़ :

इस दीपावली आग की घटनाओं संबंधी आपात कॉल की संख्या पिछले 15 साल में सबसे कम रही

By भाषा | Updated: November 5, 2021 14:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली दमकल सेवा को इस दीपावली पर 152 आपात कॉल आए, जो पिछले साल से 25 प्रतिशत कम और पिछले 15 साल में सबसे कम हैं।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने शुक्रवार को बताया कि दीपावली पर आग लगने की कोई बड़ी घटना नहीं हुई या इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

दमकल विभाग ने बताया कि दीपावली पर आग लगने की घटनाओं को लेकर आने वाले कॉल की संख्या बढ़ जाती है। आग लगने के मुख्य कारण पटाखे जलाना, दिए जलाते समय पर्याप्त सावधानियां नहीं बरतना और छोटे-छोटे बल्ब से सजावट करते समय ढीले तारों की जांच नहीं करना और शॉर्ट सर्किट होता है।

गर्ग ने कहा, ‘‘इस साल दीपावली पर आग लगने की घटनाओं संबंधी कॉल की संख्या में कमी आना सकारात्मक संकेत है। यह पहली बार है, जब दीपावली पर केवल 152 आपात कॉल आए। यह इस त्योहार पर आए आपात कॉल की पिछले 15 साल में सबसे कम संख्या है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका एक कारण लोगों के बीच जागरुकता है। इस बार पटाखे जलाने से आग लगने संबंधी कॉल की संख्या काफी कम रही और लोगों ने दीपावली मनाते समय सावधानी बरती।’’

दमकल विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उसे दीपावली पर 152 आपात कॉल किए गए, जिनमें से 117 कॉल आग लगने की घटनाओं से संबंधित थीं। इनके अलावा 10 कॉल जानवरों और 12 कॉल पक्षियों को बचाने के लिए सहायता मांगने के लिए थीं, एक फोन कॉल मकान ढहने के संबंध में था, सात अन्य कॉल बचाव संबंधी अभियानों के लिए और दो अन्य फोन कॉल में दो सड़क हादसों के बाद सहायता मांगी गई।

गर्ग ने बताया कि इस बार आए फोन कॉल की संख्या पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत कम रही।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाह्य दिल्ली के मंगोलपुरी में बृहस्पतिवार की रात आग लगने की घटना की सूचना दी गई। यह आग रात 10 बजकर 14 मिनट पर मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में लगी और घटनास्थल पर दमकल की आठ गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि भूमिगत तल में रखी टाइल, पहली मंजिल पर रखे कृत्रिम फूल और दूसरी मंजिल पर रखी जूता निर्माण सामग्री में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आग बुझाने की प्रक्रिया अपराह्न तीन बजे पूरी हुई और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब एक बजे नीलोठी एक्सटेंशन में एक गोदाम के भूमिगत तल में भीषण आग लग गई और दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि गोदाम के भूमिगत तल में रखे चीनी मिट्टी के सामान और डिस्पोजेबल (एक बार ही इस्तेमाल करने योग्य) बर्तनों में आग लग गई, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद शहर में कुछ लोगों ने पटाखे जलाए।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग के पास पिछले साल दीपावली में आग लगने की घटनाओं के संबंध 205 कॉल आए थे।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिन से लगभग 3,000 दमकल कर्मी ड्यूटी पर थे और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली दमकल सेवा के दलों को राष्ट्रीय राजधानी में 30 से अधिक विशिष्ट स्थानों पर तैनात किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह