लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड टीके की दी गई खुराकों की संख्या 53 करोड़ के पार: सरकार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त देश में कोविड-19 टीके की दी गई खुराकों की संख्या 53 करोड़ को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की 55,91,675 खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग में 30,31,275 लोगों को पहली खुराक और 4,92,283 को दूसरी खुराक दी गई।

कुल मिलाकर, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष की श्रेणी में 19,12,12,891 लोगों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और 1,44,57,719 लोगों ने टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।

मंत्रालय ने कहा कि पांच राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18-44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

टीकाकरण अभियान के 210वें दिन तक टीके की कुल 55,91,675 खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 43,63,276 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया और 12,28,399 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी कर ली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?