भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 125 करोड़ को पार कर गई:स्वास्थ्य मंत्रालय
By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:23 IST2021-12-01T22:23:01+5:302021-12-01T22:23:01+5:30

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 125 करोड़ को पार कर गई:स्वास्थ्य मंत्रालय
नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत में कोविड-19 की अब तक दी गई खुराक की कुल संख्या बुधवार को 125 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को शाम सात बजे तक टीकों की 71,55,049 खुराक दी गई।
मंत्रालय ने कहा कि प्रतिदिन लगाये जाने वाले टीकों की खुराक की बुधवार की संख्या अंतिम रिपोर्ट के संकलन के बाद देर रात तक बढ़ सकती है।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान, प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाये जाने के साथ, 16 जनवरी से शुरू हुआ था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।