लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड से बचाव के लिए टीके की दी गई खुराकों की संख्या 85 करोड़ के पार हुई

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज टीके की 62 लाख खुराक दी गई जिन्हें मिलाकर अबतक देश में दी गई खुराकों की संख्या 85 करोड़ के पार हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे तक टीके की 62,42,122 खुराक दी गई जिन्हे मिलाकर अबतक 85,54,78,279 खुराक देश में दी जा चुकी है। वहीं, शनिवार को टीके की दी गई खुराकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि अंतिम आंकड़े देर रात रिपोर्ट को संकलित करने के बाद ही प्राप्त होंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ ऐतिहासिक उपलब्धि, भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा आज 85 करोड़ (85,54,78,279) के मुकाम को पार कर गया। 62 लाख (62,42,122) से अधिक खुराक आज शाम सात बजे तक दी गई है।’’

मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में टीकाकरण के तहत टीके की 63,04,33,142 पहली खुराक और 22,50,45,137 दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से देश की सबसे असुरक्षित आबादी को बचाने का टीकाकरण एक हथियार है और इसकी उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत इस साल 16 जनवरी को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीके की खुराक देने से हुई थी। दो फरवरी को इस अभियान का विस्तार किया गया और अग्रिम मोर्चों पर कार्य कर रहे कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ।

अगले चरण में एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण कराने की सुविधा दी गई और एक मई को इसका और विस्तार कर 18 साल से अधिक उम्र के लिए सभी लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?