लाइव न्यूज़ :

ज्यादा उपचाराधीन मरीजों वाले जिलों की संख्या में हुई है वृद्धि : महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: February 16, 2021 21:04 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के ज्यादा उपचाराधीन मरीजों वाले जिलों की संख्या में वृद्धि हुई है।

महाराष्ट्र में दो दिन पहले संक्रमण के 4,000 से ज्यादा नए मामले आए थे। पिछले छह दिनों से रोजाना लगातार 3,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक चार जनवरी और 15 फरवरी के दौरान 15 जिलों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई।

बयान में कहा गया, ‘‘हालांकि नौ फरवरी से 15 फरवरी के बीच ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी।’’

सीएमओ ने एक बयान में कहा कि राज्य के 36 जिलों में सतारा, सांगली, कोल्हापुर, जलगांव, धुले, बीड, लातूर, परभणी, अमरावती, अकोला, बुलढाना, यवतमाल,नागपुर और वर्धा में चार जनवरी और 15 फरवरी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई।

बयान में कहा गया कि नौ फरवरी और 15 फरवरी के बीच पालघर, रायगढ, रत्नागिरि, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, नासिक, अहमदनगर, जलगांव, धुले, औरंगाबाद, बीड, परभणी, अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाना, यवतमाल, नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

बहरहाल, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने आगाह किया कि शहर में कोविड-19 के मामलों के वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार दूसरी बार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती है।

महापौर ने संवाददाताओं से कहा कि मुंबई में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यह नगर निगम और राज्य सरकार के लिए चिंता की बात है।

पेडनेकर ने कहा कि प्राधिकारों ने शहर में स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार किया था लेकिन वे फिर से इसकी समीक्षा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे हालात पर चर्चा के लिए समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।

महापौर ने कहा, ‘‘हमें फिर से लॉकडाउन का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यह नागरिकों के हाथ में है कि वह कोविड-19 निर्देशों का पालन करे।’’

मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 493 नए मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब