लाइव न्यूज़ :

सुमना हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हुई, 384 मिले सुरक्षित

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:54 IST

Open in App

गोपेश्वर, 25 अप्रैल उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना में हुए हिमस्खलन में मृतकों की संख्या रविवार को 11 तक पहुंच गई । मरने वाले सभी झारखंड के रहने वाले थे ।

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि हालांकि, अब तक 384 अन्य लोग सुरक्षित मिल चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुए हादसे वाली जगह से रविवार को एक और शव बरामद हुआ जिसके साथ ही अब तक कुल 11 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है ।

उन्होंने बताया कि शवों को वायुसेना के दो विमानों से जोशीमठ लाया गया जहाँ उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।

मृतकों की पहचान हो गयी है और सभी झारखंड के निवासी हैं । मरने वालों में तारनी सिंह, मनोज थांदर, रोहित सिंह, नियारन कंडुलना, पाल कंडुलना, हनूक कंडुलना, साजेन कंडुलना, मासी दास, राहुल कुमार, निर्मल सैंदिल, सुखराम मुंडा, शामिल हैं ।

इसके अलावा, घटनास्थल से मिले सात घायलों का उपचार किया जा रहा है । इनमें से छह घायल जोशीमठ सेना अस्पताल में भर्ती हैं जबकि दो अन्य को देहरादून रेफर किया गया है ।

क्षति का आंकलन करने के लिए चमोली की जिलाधिकारी स्वाति, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान और राजस्व टीम ने हैलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास किया लेकिन सुमना में वह लैंड नहीं कर सका जिसके बाद टीम क्षेत्र का हवाई सर्वेंक्षण कर लौट आई ।

लापता लोगों के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा सडक संगठन के अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है । उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना के प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी ।

हिमस्खलन प्रभावित सुमना, मलारी गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है और धौलीगंगा से निकलने वाली दो धाराओं, गिरथीगाड और किओगाठ के संगम पर स्थित है । हिमस्खलन के समय मौके पर सीमा सडक संगठन के मजदूर काम कर रहे थे ।

मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, जिला प्रशासन और सीमा सडक संगठन की संयुक्त टीम द्वारा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है । हालांकि, क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के चलते अभियान में दिक्कत आ रही है ।

स्वाति ने हालांकि कहा कि अभियान लगातार जारी है तथा इसके साथ ही सड़क से बर्फ हटाकर मार्ग खोलने के लिए भी युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया