लाइव न्यूज़ :

अगले वित्त वर्ष में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की संख्या में हो सकती है 24,500 की वृद्धि

By भाषा | Updated: February 2, 2020 18:23 IST

सर्वाधिक सरकारी नौकरियां देने वाले रेल विभाग में कर्मचारियों की संख्या में इस दौरान कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान है। रेल विभाग में कर्मचारियों की संख्या 2019 में 12,70,399 थी। इनकी संख्या एक मार्च 2020 को तथा एक मार्च 2021 को भी इतनी ही रहने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कर्मियों के वेतन, भत्तों आदि का खर्च करीब 10 हजार करोड़ रुपये बढ़ने का अनुमान है। एक मार्च 2020 को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की कुल संख्या 35,00,941 रहने का अनुमान है

अगले वित्त वर्ष में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की कुल संख्या में करीब 24,500 लोगों की वृद्धि होने तथा कुल केंद्रीय कर्मियों के वेतन, भत्तों आदि का खर्च करीब 10 हजार करोड़ रुपये बढ़ने का अनुमान है। इसमें सैन्य बलों की संख्या और उन पर खर्च का आंकड़ा शामिल नहीं है।

शनिवार को लोकसभा में रखे गये बजट दस्तावेज के अनुसार, एक मार्च 2020 को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की कुल संख्या 35,00,941 रहने का अनुमान है जो एक मार्च 2021 तक बढ़कर 35,25,388 हो जाएगी। इस तरह अगले वित्त वर्ष में केंद्र में 24,447 कर्मचारियों की वृद्धि होगी।

सर्वाधिक सरकारी नौकरियां देने वाले रेल विभाग में कर्मचारियों की संख्या में इस दौरान कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान है। रेल विभाग में कर्मचारियों की संख्या 2019 में 12,70,399 थी। इनकी संख्या एक मार्च 2020 को तथा एक मार्च 2021 को भी इतनी ही रहने का अनुमान है।

केंद्रीय में दूसरा सबसे बड़ा अमला पुलिस बलों का है। एक मार्च 2020 को पुलिसकर्मियों की संख्या 11,13,770 रहने का अनुमान है। दस्तावेज में कहा गया कि एक मार्च 2021 तक कुल पुलिसकर्मियों में 17,934 की वृद्धि हो सकती है और इनकी कुल संख्या 11,31,704 पर पहुंच सकती है। इनके बाद डाक विभाग सर्वाधिक सरकारी नौकरियां देता है। इस विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्या एक मार्च 2020 के 4,18,239 से बढ़कर एक मार्च 2021 को 4,18,400 हो जाने का अनुमान है।

बजट दस्तावेज के अनुसार, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन व भत्ते आदि के भुगतान में चालू वित्त वर्ष में 2,45,222.48 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार को अनुमान है कि यह खर्च अगले वित्त वर्ष में 9,679.28 करोड़ रुपये बढ़कर 2,54,901.76 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है।

दस्तावेज के अनुसार, कुल केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन का खर्च इस दौरान 1,56,239.43 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,62,990.57 करोड़ रुपये, भत्तों का खर्च 81,735.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 84,594.94 करोड़ रुपये और यात्रा का खर्च 7,247.34 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,316.25 करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह