लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस के एवाई.4.2 वेरिएंट के मामलों की संख्या सात हुई

By भाषा | Updated: October 27, 2021 13:05 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 अक्टूबर बेंगलुरु में कोरोना वायरस के डेल्टा एवाई.4.2 वेरिएंट के तीन नए मामले सामने आने के बाद इनकी कुल संख्या सात हो गई है। यह वेरिएंट दूसरे कुछ देशों में तेजी से फैल रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त डॉक्टर रणदीप सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''राज्य में (एवाई.4.2 वेरिएंट के) मामलों की संख्या सात हो गई है। तीन मामले बेंगलुरु से जबकि चार राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामने आए।''

सिंह ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामले नियंत्रण में हैं। सरकार विदेश से राज्य में आने वाले लोगों के लिये आगमन से 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य करने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया, ''जांच रिपोर्ट को एयर सुविधा नामक ऐप पर अपलोड करना होगा। इसके अतिरिक्त पृथक-वास में रहने जैसी कोई पाबंदियां नहीं होगीं।''

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोविड-19 के तेजी से फैलने वाले इस वेरिएंट से निपटने के लिये कई कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा कि नए वेरिएंट से मौत होने का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एक या दो रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा