लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस के एवाई.4.2 स्वरूप के मामलों की संख्या सात हुई

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:39 IST

Open in App

(वेरिएंट की जगह स्वरूप करते हुए)

बेंगलुरु, 27 अक्टूबर बेंगलुरु में कोरोना वायरस के डेल्टा एवाई.4.2 स्वरूप के तीन नए मामले सामने आने के बाद इनकी कुल संख्या सात हो गई है। यह स्वरूप दूसरे कुछ देशों में तेजी से फैल रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त डॉक्टर रणदीप सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''राज्य में (एवाई.4.2 स्वरूप के) मामलों की संख्या सात हो गई है। तीन मामले बेंगलुरु से जबकि चार राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामने आए।''

सिंह ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामले नियंत्रण में हैं। सरकार विदेश से राज्य में आने वाले लोगों के लिये आगमन से 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य करने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया, ''जांच रिपोर्ट को एयर सुविधा नामक ऐप पर अपलोड करना होगा। इसके अतिरिक्त पृथक-वास में रहने जैसी कोई पाबंदियां नहीं होगीं।''

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोविड-19 के तेजी से फैलने वाले इस स्वरूप से निपटने के लिये कई कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा कि नए स्वरूप से मौत होने का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एक या दो रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल