लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मामलों की संख्या 71 पहुंची

By भाषा | Updated: January 6, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्वरूप से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या भारत में बढ़कर 71 हो गई है।

मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि नए स्वरूप के देश में 58 मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया, " ब्रिटेन में पहली बार मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मामलों की संख्या अब 71 हो गई है। "

मंत्रालय ने बताया था कि इन सभी को संबंधित राज्य सरकारों ने स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में एक कक्ष में पृथक वास में रखा हुआ है।

मंत्रालय ने कहा कि उनके करीबी संपर्क में आए लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है। उनके संपर्कों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है जिसमें उनके सह-यात्रियों, परिवार और अन्य का पता लगाया जा रहा है। अन्य की भी जीनोम सीक्वेन्सिंग की जा रही है।

स्थिति पर नजर रखी जा रही है और निगरानी बढ़ाने, नियंत्रण, जांच तथा नमूनों को आईएनएसएसीओजी प्रयोगशालाओ में भेजने के लिए राज्यों को नियमित तौर पर सलाह दी जा रही है।

ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर सहित कई देशों में पहुंच चुका है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप का संज्ञान लिया है और इसका पता लगाने और इसे नियंत्रित करने के लिए अतिसक्रिय और निवारक रणनीति बनाई है।

इस रणनीति के तहत 23 दिसंबर की मध्य रात्रि से लेकर सात जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक और ब्रिटेन से लौटने वाले सभी यात्रियों की आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच करना शामिल है।

अगर ब्रिटेन से लौटा शख्स आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित पाया जाता है तो उसके नमूने की जीनोम सीक्वेन्सिंग होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित