लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने यमुना नदी में अशोधित सीवेज छोड़े के मुद्दे पर उप्र मुख्य सचिव से गौर करने को कहा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 मई राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को यमुना नदी तथा कोसी नाले में वृंदावन और कोसी से अशोधित सीवेज एवं अपशिष्ट जल के छोड़े जाने का आरोप लगाने वाली याचिका पर गौर करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव से कहा कि वह अन्य अधिकारियों की मदद से यह सुनिश्चित करें कि अशोधित सीवेज और अपशिष्ट जल यमुना नदी में नहीं छोड़ा जाए।

इसे अलावा एनजीटी ने सीवेज शोधन की क्षमता, नदी किनारे के मैदानों की हरियाली तथा सीमांकन करने के अलावा वहां से अतिक्रमण हटाने और घाटों का रखरखाव की ओर भी ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा, " हम उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को आदेश देते हैं कि वह संबंधित अधिकारियों की सहायता से इस मामले पर गौर करे और साथ ही प्राधिकरण के आदेश के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय के फैसले में दिए गए निर्देशों के अनुसार इस दिशा में की गयी कार्रवाई की भी समीक्षा करें।"

एनजीटी आचार्य दामोदर शास्त्री एवं अन्य लोगों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिका में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों पर आरोप लगाया गया है कि वे यमुना नदी और कोसी नाले में वृंदावन से छोड़े जा रहे अशोधित सीवेज और गंदे पानी को रोकने में असफल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos