लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के स्वरूप में बदलाव के कारण टीकों के अगले संस्करण की जरूरत होगी : वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: January 28, 2021 15:01 IST

Open in App

(शकूर राठेर)

नयी दिल्ली, 28 जनवरी देश में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत और आगामी दिनों में कुछ और टीके आने की संभावना के बीच वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप या इसमें बदलाव के मद्देनजर दूरगामी कदम उठाने की जरूरत होगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि टीका के शुरुआती संस्करण के आने के बाद वायरस के स्वरूप में बदलाव के कारण भविष्य के लिहाज से टीका तैयार करने पर काम जारी रखना होगा।

नयी दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) के वैज्ञानिक ने कहा कि मौजूदा टीकाकरण अभियान से संक्रमण फैलने की रफ्तार कम हो जाएगी लेकिन टीकों के आगामी संस्करण को वायरस में आने वाले बदलाव के हिसाब से तैयार किया जाएगा। वायरस में टीका के खिलाफ प्रतिरोधक भी तैयार हो सकता है और ऐसे में नए संस्करण में इसका भी ध्यान रखना होगा।

वायरस में आने वाले बदलाव के कारण यह भी आशंका है कि वायरस के शुरुआती स्वरूप की तुलना में ये इंसान को आसानी से संक्रमित कर सकते हैं।

अध्ययनकर्ताओं के एक हालिया अध्ययन में कहा गया कि कोविड-19 से बचाव के लिए ‘एमआरएनए’ आधारित टीकों को समय-समय पर उन्नत बनाना होगा ताकि यह संक्रमण से बचाव में कारगर रहे। इस शोध टीम में अमेरिका के रॉकफेलर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ भी थे। एमआरएनए आधारित टीकों में जेनेटिक कोड का इस्तेमाल किया जाता है।

कुछ अध्ययनों में कहा गया है कि मॉडर्ना और फाइजर के टीके वायरस के कई स्वरूप के खिलाफ असरदार पाए गए हैं। पिछले सप्ताह जारी एक अध्ययन में कहा गया कि फाइजर का टीका ब्रिटेन में मिले स्वरूप से बचाव में कारगर है।

पुणे में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान से जुड़ीं प्रतिरक्षा विज्ञानी विनीता बल के मुताबिक वायरस में बदलाव के कारण समय के साथ मौजूदा टीकों का असर घटता जाएगा।

वहीं, माउंट सिनाई, अमेरिका में इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन में माइक्रोबॉयोलॉजी के प्रोफेसर फ्लोरियन क्रैमर ने कहा है कि ब्रिटेन में मिला वायरस का नया स्वरूप, टीका से शरीर में तैयार होने वाली प्रतिरक्षा पर संभवत: असर नहीं डालेगा।

बल ने कहा, ‘‘एमआरएनए आधारित टीकों में बदलाव करना सबसे आसान होगा। वायरस के नए स्वरूप से बचाव के लिए प्रोटीन आधारित टीकों में भी बदलाव किया जा सकता है। इन टीकों के लिए नए सिरे से नियामकीय मंजूरी लेनी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन