लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी मामले में अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:36 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र) दो जनवरी जिले की एक अदालत ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्‍मृति ईरानी समेत दो अन्‍य लोगों के खिलाफ अन्‍तरराष्‍ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह द्वारा दायर अर्जी पर सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तारीख तय की है।

ईरानी के खिलाफ सिंह द्वारा दी गई अर्जी पर विचार करते हुए शनिवार को अपर जिला जज पीके जयंत की अदालत ने अगली तारीख 11 जनवरी तय की।

सिंह के वकील रोहित त्रिपाठी ने अदालत के समक्ष आज अपनी बात रखी। उनका पक्ष सुनने के बाद अदालत ने अर्जी को सुनवाई के लिए स्वीकार करने और क्षेत्राधिकार तय करने के लिए अगली तारीख तय की।

सिंह ने आज कहा, ‘‘मुझे बदनाम करने के लिए जो खेल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके सहयोगियों द्वारा खेला जा रहा है, उसके विरोध में मैंने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मेरा किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है।’’

ज्ञात हो कि सिंह ने अदालत में अर्जी देकर ईरानी और उनके निजी सचिव विजय गुप्ता और डॉक्टर रजनीश सिंह के खिलाफ आरोप लगाया था कि उन्होंने निशानेबाज को महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने मामले की सुनवाई दो जनवरी, शनिवार के लिए तय की थी।

उल्‍लेखनीय है कि इसके पहले 23 नवंबर को गुप्ता ने अमेठी जिले के मुसाफ‍िरखाना थाना में सिंह और कमल किशोर (नाम पता अज्ञात) के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी और आरोप लगाया था कि ''आयुष राज्‍य मंत्री को रायबरेली में अस्‍पताल निर्माण के लिए लिखे गए पत्र में कुछ गड़बड़ी करके सिंह मेरे विरूद्ध निराधार आरोप लगाकर मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं।''

गुप्‍ता ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तिका सिंह और कमल किशोर सहित अन्‍य लोग उनकी छवि धूमिल करने का षडयंत्र कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां