लाइव न्यूज़ :

फर्जी टीकाकरण की खबरें चिंताजनक, कड़ी सजा का प्रावधान करे केंद्र सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: June 19, 2021 14:01 IST

Open in App

मुंबई, 19 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुंबई में फर्जी कोरोना बचाव टीकाकरण की खबरों को चिंताजनक बताते हुए शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे अपराधियों के लिए आजीवन कारावास का प्रावधान करना चाहिए।

गहलोत ने ट्वीट किया, 'मुंबई में फर्जी टीकाकरण अभियान चलाने की खबरें चिंताजनक हैं। पहले कई जगहों से नकली रेमडिसिविर लगाने की खबरें आईं थीं। ऐसे गिरोह लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। केन्द्र सरकार अविलंब अध्यादेश लाकर ऐसे अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान करे।'

उल्लेखनीय है कि मुंबई के कांदिवली में एक निजी अस्पताल के नाम पर कोरोना बचाव टीकाकरण शिविर लगाकर एक हाउसिंग सोसाइटी के लोगों से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार यह सुनिश्चित करे कि कोई निजी अस्पताल भी टीके खरीदे तो सरकार के जरिये ही खरीदे जिससे विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने लिखा,'एम्स के पूर्व निदेश डॉ. एमसी मिश्रा की भी राय है कि टीके अधिकृत जगह से ही लगवाएं। सभी सतर्क रहें और जल्दी के चक्कर में अनाधिकृत जगह से टीके ना लगवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos