लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड प्रबंधन पर न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित लेख को सरकार ने ‘भड़काऊ’ बताया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर सरकार ने भारत के कोविड-19 महामारी प्रबंधन पर हाल में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में प्रकाशित एक लेख को ‘‘भड़काऊ और ध्यान खींचने की कोशिश’’ करार दिया और कहा कि यह ऐसे समय में लिखा गया है, जब देश ठीक तरह से महामारी से निपट रहा है।

लेख में दावा किया गया कि ‘‘आईसीएमआर ने अपने निष्कर्षों को इस तरह से गढ़ा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशावादी विचारों में उपयुक्त बैठे, जबकि संकट जारी था।’’

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह भड़काऊ, ध्यान खींचने की कोशिश वाला लेख है जिसे ऐसे समय में प्रकाशित किया गया जब भारत ठीक तरह से महामारी से निपट रहा है और यहां टीकाकरण की गति अच्छी है। इसमें उठाए गए मुद्दे बेकार हैं और उन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों ने मिलकर महामारी का मुकाबला किया और हमारी पूरी ऊर्जा एवं हमारा समय उसमें लगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पत्रकारीय एवं संपादकीय स्वतंत्रता को सम्मान देते हैं और साथ ही हमें यह भी देखना चाहिए कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने महामारी से लड़ने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी।’’

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल ने लेख की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस तरह की, संदर्भ से बाहर की रिपोर्टिंग की निंदा करते हैं। यह अवांछनीय है और ऐसा नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान