लाइव न्यूज़ :

दक्षिण महाराष्ट्र में मिली पौधों की नयी प्रजाति का नाम शरद पवार के नाम पर रखा गया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:48 IST

Open in App

पुणे, एक अप्रैल दक्षिण महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में हाल ही में फूलों के पौधों की एक नयी प्रजाति मिली और उसका नाम राकांपा प्रमुख शरद पवार के नाम पर रखा गया है।

शोधकर्ताओं डॉ प्रमोद आर लावंड और डॉ विनोद बी शिम्पले ने कहा कि नयी प्रजाति का नाम पवार के नाम पर रखा गया है और केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में पवार के योगदान को देखते हुए इस प्रजाति का नाम 'अर्गिरिया शरदचंद्रजी' रखा गया है।

कोल्हापुर जिला प्रसिद्ध पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी क्षेत्र में आता है जो अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए मशहूर है।

दोनों शोधकर्ता कोल्हापुर के एक कॉलेज में वनस्पति शास्त्र पढ़ाते हैं। उनका शोध पत्र 'अर्गिरिया शरदचंद्रजी' हाल ही में ‘जर्नल ऑफ इंडियन एसोसिएशन फॉर एंजियोस्पर्म टैक्सोनोमी’ में प्रकाशित हुआ था।

शिम्पले ने पीटीआई-भाषा से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में अर्गिरिया प्रजाति की करीब 40 उप-प्रजातियां मिलती हैं।

उन्होंने कहा कि ये प्रजातियां केवल एशियाई देशों में मिलती हैं और उनमें से 17 उप-प्रजातियां भारत की स्थानीय हैं और अब हमें रामलिंग पहाड़ियों में 18 वीं उप-प्रजाति की खोज की है।

इस पौधे में जुलाई से सितंबर के बीच फूल लगते हैं और फल की अवधि दिसंबर तक रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?