लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस का नया स्वरूप अब तक भारत में नहीं मिला है: सरकार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा. वी के पॉल ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए स्वरूप का सोमवार तक भारत में कोई मामला नहीं आया है लेकिन सरकार इस पर नजर रख रही है।

पॉल ने मंगलवार को कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार, वायरस का यह रूप तेजी से फैलता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस समय कोई चिंता नहीं है क्योंकि हमारे पास इस स्वरूप का पता लगाने के लिए एक प्रणाली है। कल तक, यह विशेष स्वरूप देश में नहीं है, लेकिन हम इस पर नजर रख रहे हैं।’’

पॉल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देखा जाये तो नये मामलों की संख्या कम हो रही है और मौत के नये मामले भी कम हो रहे है।

उन्होंने कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीकें ‘‘बेहद सुरक्षित’’ हैं। उन्होंने उन स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों से टीका लगवाने का आग्रह किया, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है।

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति पर अपने विचारों को साझा करते हुए पॉल ने कहा, ‘‘हम आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि टीकाकरण कार्यक्रम को लागू करने की रणनीति और टीकाकरण के अनुभव को अब लोगों द्वारा बहुत अधिक उच्च श्रेणी में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू