लाइव न्यूज़ :

नई शिक्षा नीति का लक्ष्य भारत को ज्ञानवान समाज के रूप में बदलने का है : कस्तूरीरंगन

By भाषा | Updated: December 21, 2020 22:15 IST

Open in App

हैदराबाद, 21 दिसंबर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन ने सोमवार को यहां कहा कि शिक्षा नीति, 2020 का लक्ष्य भारत को ज्ञानवान समाज के रूप में बदलने का है जहां मुख्य रूप से अनुसंधान की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा।

मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कस्तूरीरंगन ने विश्वविद्यालय के इंस्ट्रक्शनल मीडिया सेंटर (आईएमसी) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ई-कंटेंट निर्माण के उद्धाटन सत्र में उक्त बातें कहीं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर ई-कंटेंट विकसित करने के विश्वविद्याल के प्रयासों की सराहना करते हुए कस्तूरीरंगन ने कहा कि वीडियो लाइब्रेरी बनाने की विश्वविद्यालय की योजना निकट भविष्य में शिक्षा नीति, 2020 को लागू करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण और संभवत: अत्यावश्यक है।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्तमान समय की आवश्यकता है। यह सिर्फ किताबें पढ़ना नहीं है बल्कि, समझना, विश्लेषण करना, उसका अर्थ निकालना और उसके तात्पर्य को समझना है... कई तारों को हमें साथ जोड़ना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब