लाइव न्यूज़ :

नये कृषि कानून से गरीब किसान खत्म होंगे और मुठठी भर लोग लाभान्वित होंगे : अखिलेश

By भाषा | Updated: January 15, 2021 14:38 IST

Open in App

लखनऊ, 15 जनवरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये काम कर रही है।

सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा का यह कैसा फैसला है कि गरीब किसान खत्म हो जाएं और मुट्ठी भर लोग लाभान्वित हों।’’

विधान परिषद चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उपस्थित अखिलेश पत्रकारों से बात कर रहे थे । उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी की जीत का भरोसा जताया।

नए कृषि कानूनों की जरूरत पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा, "किसानों के लिए काला कानून लाया गया, ऐसा कानून जिनसे कुछ लोगों को फायदा होगा लेकिन आम किसान को नहीं । इस कानून से बाजार का नियंत्रणकुछ लोगों के हाथों में चला जाएगा ।"

उन्होंने आरोप लगाया कि इन नये कृषि कानूनों से किसानों की फसल और इसके उत्पादों पर नियंत्रण भी अन्य लोगों के हाथों में चला जायेगा ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने कहा कि राज्य में 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत अलग तरह का होगा । उन्होंने कहा कि उप्र के लोग विशेष रूप से गरीब किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार, युवा, महिलाएं सभी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान, किसान सहित समाज के सभी वर्गों के लोग दुखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी