लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी राज्य तुरंत पराली जलाना बंद करें, ताकि दिल्ली के लोग को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेः कैलाश गहलोत

By भाषा | Updated: November 10, 2019 19:27 IST

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वायु प्रदूषण से मुकाबले के लिये उठाये गये कदमों की समीक्षा को लेकर शनिवार को बैठक बुलायी थी, जिसमें गहलोत ने पराली जलाने का मुद्दा उठाया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत के हवाले से कहा, ‘‘पड़ोसी राज्यों को पराली जलाने पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।दिल्ली के लोगों को सर्दियों के दौरान परेशानी नहीं झेलनी पड़े जबकि उनकी कोई गलती भी नहीं है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने पड़ोसी राज्यों से पराली जलाने पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किया और धान के पुआल के प्रबंधन के लिये किसानों के बीच मशीनें वितरित करने में तेजी लाने को कहा।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वायु प्रदूषण से मुकाबले के लिये उठाये गये कदमों की समीक्षा को लेकर शनिवार को बैठक बुलायी थी, जिसमें गहलोत ने पराली जलाने का मुद्दा उठाया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

गहलोत एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो किसी राज्य के मंत्री थे। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने गहलोत के हवाले से कहा, ‘‘पड़ोसी राज्यों को पराली जलाने पर तुरंत रोक लगानी चाहिए ताकि दिल्ली के लोगों को सर्दियों के दौरान परेशानी नहीं झेलनी पड़े जबकि उनकी कोई गलती भी नहीं है।’’

गहलोत ने यह भी कहा कि पराली प्रबंधन के लिये किसानों को मशीनें वितरित करने में तेजी लानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह समस्या दोबारा नहीं हो। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा, ‘‘नगर निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण को भी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर धूलकण वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने का निर्देश दिया जाना चाहिए।’’

उच्चतम न्यायालय ने छह नवंबर को अपने आदेश में पराली जलाने से छोटे एवं सीमांत किसानों को दूर रखने के लिये केंद्र को राज्यों के साथ मिलकर तीन महीने के भीतर एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया था। पराली जलाने की पहचान राष्ट्रीय राजधानी में दमघोंटू प्रदूषण के बड़े स्रोत के तौर पर हुई है। 

टॅग्स :दिल्लीहरियाणाराजस्थानउत्तर प्रदेशपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन