लाइव न्यूज़ :

भारत और फ्रांस की नौसेनाएं रविवार से अरब सागर में करेंगी तीन दिन युद्धाभ्यास

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारत और फ्रांस की नौसेनाएं रविवार से अरब सागर में तीन दिवसीय युद्धाभ्यास शुरू करेंगी और इस दौरान उन्नत हवाई रक्षा एवं पनडुब्बी रोधी अभ्यासों जैसे जटिल नौसैन्य अभियान चलाए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि ‘वरुण’ अभ्यास के 19वें संस्करण में दोनों नौसेनाओं के बीच समन्वय एवं मिलकर अभियान चलाने की स्तर का प्रदर्शन होगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना निर्देशित मिसाइल भेदक विध्वंसक ‘कोलकाता’, निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट ‘तरकश’ एवं ‘तलवार’, बेड़ा सहायक पोत ‘दीपक’, कलवरी श्रेणी की एक पनडुब्बी और लंबी दूरी के पी-8 आई समुद्री गश्ती विमान का एक बेड़ा तैनात करेगी।

राफेल एम लड़ाकू विमानों के साथ विमान वाहक चार्ल्स डी गाउले, ई2सी हॉकेये विमान और हेलीकॉप्टर काएमैन एम और दाउफिन फ्रांसीसी नौसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे।

फ्रांसीसी नौसेना हवाई रक्षा विध्वंसक शेवेलियर पॉल, फ्रिगेट प्रोवेंस और पोत वार को भी तैनात करेगी।

पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल अजय कोचर भारतीय पक्ष और कमांडर टास्क फोर्स 473 रियर एडमिरल मार्क औसेदात फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी