लाइव न्यूज़ :

भारत और फ्रांस की नौसेनाओं का अरब सागर में तीन दिन का युद्धाभ्यास शुरू

By भाषा | Updated: April 25, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भारत और फ्रांस की नौसेनाओं ने रविवार को अरब सागर में तीन दिवसीय युद्धाभ्यास की शुरुआत की। यह युद्धाभ्यास हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी से उत्पन्न चिंता की पृष्ठभूमि में हो रहा है।

फ्रांसीसी नौसेना की ओर से इस युद्धाभ्यास में परमाणु ऊर्जा से चालित विमान वाहक पोत चार्ल्स दि गॉल और उसके पूरे आक्रमण दस्ते को इसमें शामिल किया गया है जो इस युद्धाभ्यास की गंभीरता को इंगित करता है।

फ्रांसीसी दूतावास ने कहा कि ‘वरुण’ अभ्यास के 19वां संस्करण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को प्रोत्साहित करने में दोनों देशों के साझा हित और प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और यह विस्तृत द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी का सबूत है।

यहां जारी बयान के मुताबिक तीन दिवसीय युद्धाभ्यास के दौरान विभिन्न तरह के समुद्री अभियान का अभ्यास किया जाएगा जिसका उद्देश्य नौसेनाओं में समन्वय एवं साझा अभ्यास करना है और रणनीतिक क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की क्षमता हासिल करना है।

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना निर्देशित मिसाइल भेदक विध्वंसक ‘कोलकाता’, निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट ‘तरकश’ एवं ‘तलवार’, बेड़ा सहायक पोत ‘दीपक’, कलवरी श्रेणी की एक पनडुब्बी और लंबी दूरी के पी-8 आई समुद्री गश्ती विमान का एक बेड़ा अभ्यास के तहत तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos