लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल की कार के बोनट पर प्रहार करते वक्त राष्ट्र ध्वज का अपमान किया गया : ठाकुर

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:35 IST

Open in App

शिमला, चार मार्च हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल की कार के बोनट को निशाना बनाते वक्त राष्ट्र ध्वज का अपमान किया।

विधानसभा में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल की कार पर तिरंगा झंडा लगा होता है और कांग्रेस के सदस्यों ने इसका अपमान किया।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और चार अन्य कांग्रेस विधायकों - हर्ष वर्धन चौहान, सतपाल रायजादा, सुंदर सिंह और विनय कुमार को राज्यपाल से दुर्व्यवहार करने के आरोप में शुक्रवार को बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

कथित घटना विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर उस वक्त हुई जब राज्यपाल सदन में हंगामे के कारण अपने अभिभाषण को जल्द खत्म करने के बाद राजभवन के लिए रवाना हो रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

कांग्रेस के सदस्य बृहस्पतिवार को कार्यवाही में शामिल नहीं हुए और उन्होंने पार्टी के पांच विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग की। निलंबित विधायकों का सदन के बाहर धरना जारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ भी निलंबित विधायकों के साथ धरने पर बैठे हैं।

माकपा के एकमात्र विधायक राकेश सिंह बृहस्पतिवार को सदन में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल जब राजभवन के लिए रवाना हो रहे थे तब अग्निहोत्रि ने उनकी कार के बोनट पर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘‘अग्निहोत्रि ने राज्यपाल के एडीसी को धक्का दिया और मैं इसका गवाह हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा