लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के लिए धन सिंह, कोश्यारी व पोखरियाल समेत आधा दर्जन नेताओं के नाम के कयास

By भाषा | Updated: March 10, 2021 00:19 IST

Open in App

देहरादून, नौ मार्च उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनका स्थान लेने के लिए करीब आधा दर्जन नेताओं के नामों पर अटकलों का बाजार गर्म है। इनमें धन सिंह रावत, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक और सतपाल महाराज का नाम शामिल है।

हालांकि रावत की जगह राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात का फैसला बुधवार को यहां भाजपा मुख्यालय में राज्य विधायक दल की बैठक में होगा। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की निगरानी में होगी।

सूत्रों ने बताया कि राज्य के मंत्री धन सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। पौड़ी जिले के पैठनी गांव के रहने वाले 48 वर्षीय रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बताया जाता है कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी हैं। वह 2017 में पहली बार विधायक बने।

इसके अलावा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को भी एक प्रमुख उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। महाराज कांग्रेस के पूर्व नेता हैं। वह 2014 में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हरीश रावत से पिछड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे।

महाराज पौड़ी जिले के चौबत्ताखाल से विधायक हैं। वह एक आध्यात्मिक गुरु भी हैं जिनके देशभर में प्रशंसक हैं।

इसके अलावा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नाम पर भी कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का नाम भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए