लाइव न्यूज़ :

जितिन प्रसाद समेत चार नेताओं के नाम विधान परिषद के लिए भेजे गए

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:08 IST

Open in App

लखनऊ, 26 सितंबर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए जितिन प्रसाद समेत चार नेताओं के नाम विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनयन के लिए भेजे हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सरकार ने जितिन प्रसाद के साथ-साथ निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद (गोरखपुर), चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर (शामली) तथा गोपाल अंजान भुर्जी (मुरादाबाद) के नाम विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत किए जाने के लिए राजभवन भेजे हैं।

प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के सबसे ज्यादा 48 सदस्य हैं। इसके अलावा भाजपा के 33, बसपा के छह, निर्दलीय चार, शिक्षक दल के दो तथा अपना दल और कांग्रेस का एक-एक सदस्य है। इस तरह वर्तमान में उच्च सदन की पांच सीटें रिक्त हैं।

गत लोकसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी रही निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पिछले दिनों खुद को आगामी विधानसभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश करने की मांग को लेकर चर्चा में थे। उनका दावा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में 160 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका अदा करने वाली निषाद बिरादरी की एकमात्र प्रतिनिधि पार्टी है।

निषाद पार्टी ने वर्ष 2017 विधानसभा की 72 सीटों पर डॉक्टर अयूब अंसारी की अगुवाई वाली पीस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, मगर उसे भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट के रूप में एकमात्र सफलता मिल सकी थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले शुक्रवार को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग