लाइव न्यूज़ :

शराब ले जा रहे टैंकर चालक की हत्या

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:50 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), नौ जून बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर डिस्टलरी से टैंकर में शराब लेकर बाराबंकी जा रहे चालक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार मिश्र ने बुधवार को बताया कि रामपुर में मिलक तहसील के पटिया गांव का निवासी 45 वर्षीय वाहन चालक राजेन्द्र सोमवार को रामपुर डिस्टलरी से टैंकर में शराब भरकर बाराबंकी रवाना हुआ था। वह मंगलवार की शाम तक बाराबंकी नहीं पहुंचा तब उसकी तलाश शुरू हुई। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने जीपीएस से लोकेशन पता की तो वह फरीदपुर में लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास मिली।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को देर रात ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी और ट्रक चालक के परिजन मौके पर पहुंचे। राजेंद्र का शव ट्रक के केबिन से बरामद हुआ। उनके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। तलाशी के दौरान ट्रक से और ड्राइवर की जेब से रुपये सहित कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर उसकी हत्या करके शव केबिन में ही छिपा दिया गया।

मिश्र ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। चालक राजेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान