लाइव न्यूज़ :

ब्लॉक विकास समिति के सदस्य के रिश्तेदार की हत्या

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:40 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), नौ जुलाई बहराइच जिले में ब्लॉक पंचायत प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान से पहले कथित तौर पर ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) की एक सदस्य को अगवा करने का विरोध करने पर उसके रिश्तेदार की कुछ लोगों ने हत्या कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे शिवपुर ब्लाक से भाजपा की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी के पति सुधीर यज्ञसेनी अपने साथियों व गनर के साथ थाना खैरीघाट अंतर्गत दीनापुरवा गांव में एक महिला बीडीसी सदस्य यदुराई देवी का वोट पाने के लिए उसे अगवा करने पहुंचे थे। इसका बीडीसी सदस्य के जेठ मायाराम (60) ने विरोध किया तो सुधीर व उनके साथियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बंदूक के बट से मायाराम को पीटा गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में प्रत्याशी के पति सुधीर यज्ञसेनी व प्रत्याशी की सुरक्षा में लगाए गये पुलिस कर्मी (गनर) सहित पांच नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एक नामजद आरोपी राम भुलावन शुक्ल व पुलिस कर्मी जीतेन्द्र कुमार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्याशी के पति सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमें गठित की गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है फिर भी एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं