लाइव न्यूज़ :

यवतमाल में एमबीबीएस छात्र की हत्या, विरोध में रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर गए

By भाषा | Updated: November 11, 2021 22:20 IST

Open in App

यवतमाल, 11 नवंबर महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित वसंतराव नाइक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अंतिम वर्ष के एक एमबीबीएस छात्र की कथित हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस घटना के विरोध में चिकित्सा महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थी और अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र 24 वर्षीय अशोक पाल ठाणे का रहने वाला था और बुधवार को रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर कॉलेज के हॉस्टल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था।

उन्होंने बताया कि पॉल को अस्पताल के दुर्घटना वार्ड में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सुरेंद्र भुयार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक महाविद्यालय के पदाधिकारियों को पहले लगा कि पाल के साथ कोई हादसा हुआ है लेकिन बाद में उसके सीने में चाकू से वार के निशान मिले।

पुलिस अधीक्षक दिलीप भुजबल पाटिल ने बताया कि यवतमाल के वाघपुर निवासी आकाश गोफने(21) और तुषार नागदेवते (24) को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय पदाधिकारियों के मुताबिक इस साल 30 अगस्त को आरोपी छात्राओं के हॉस्टल के पास पेशाब करते पाए गए थे जिसको लेकर पाल और अन्य विद्यार्थियों के साथ उनकी लड़ाई हुई थी, तब गोफने और नागदेवते ने पॉल को धमकी दी थी।

पाटिल ने बताया कि पुलिस एक और आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

इस बीच, हत्याकांड के बाद एमबीबीएस विद्यार्थी, अस्पताल के रेजीडेट डॉक्टर और नर्स बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। सूत्रों ने बताया कि कॉलेज के डीन डॉ.मिलिंद काम्बले ने कहा है कि वह प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों की मांग के अनुरूप अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है