लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कोटा में सड़क पर कूड़ा फेंकने का विरोध करने वाले बुजुर्ग की हत्या

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:19 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान) 25 अक्टूबर राजस्थान के कोटा के एक गांव में अपनी दुकान के सामने सड़क पर कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर 68 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार सुबह सांगोद थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक पद्म कुमार जैन ने रविवार को सोहनलाल माली उर्फ भूरिया से कहा कि वह उसकी दुकान के सामने कूड़ा न फेंके।

सांगोद थाने के प्रभारी राजेश सोनी के मुताबिक इसके कुछ समय बाद सोहनलाल ने पद्म कुमार की दुकान पर जाकर उस पर कुदाल से हमला कर दिया। पद्म कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव को सोमवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सोहनलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos