लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग चचेरी बहन के साथ ग्रेटर नोएडा आए युवक की हत्या, लड़की के भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:33 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 20 दिसंबर नाबालिग चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग के चलते उसके साथ उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले से गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा आए युवक का शव एक्सप्रेस के पास मिला है जबकि लड़की भी गंभीर रूप से घायल है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

इस मामले में लड़की के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बताया कि रविवार की देर शाम परी चौक के पास एक किशोरी लहूलुहान अवस्था में बेहोश पड़ी थी। गश्त कर रही पुलिस टीम जब वहां गई तो एक युवक को भी लहूलुहान अवस्था में पाया।

सिंह ने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि होश में आने पर युवती ने पुलिस को बताया कि मृतक का नाम राजू (23 वर्ष) है जो फतेहपुर का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बताया कि वह तथा राजू एक दूसरे से प्रेम करते हैं, तथा आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। उनके घर वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों फतेहपुर से भागकर ग्रेटर नोएडा आ गए थे।

पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि किशोरी के भाई सुनील तथा गोरे व अन्य लोग फतेहपुर से पीछा करते हुए, ग्रेटर नोएडा तक आए, तथा यहां पर रविवार रात को दोनों की उन्होंने जमकर पिटाई की और मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंक कर भाग गए।

सिंह ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फतेहपुर से मामले में आरोपी सुनील व गोरे को गिरफ्तार कर लिया । दोनों किशोरी के सगे भाई हैं। अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को यहां लाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू