लाइव न्यूज़ :

हत्या के आरोपी को जबरन जेल परिसर से ले जाया गया, अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर एक स्थानीय अदालत ने हत्या के एक आरोपी के ठिकाने के बारे में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है जिसके साथ जेल परिसर में कुछ अज्ञात लोगों और पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से मारपीट की और उसके बाद उसे एक कार में जबरन बाहर ले गए थे। आरोपी आत्मसमर्पण करने के लिए वहां गया था।

आरोपी के वकील ने अदालत में इस संबंध में याचिका दायर की है।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को आरोपी कार्तिक के ठिकाने तथा मामले में जांच की मौजूदा स्थिति के बारे में रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया।

हत्या के मामले में कार्तिक के आत्मसमर्पण के लिए 12 दिसंबर को एक आवेदन दिया गया था और अदालत ने जांच अधिकारी को 23 दिसंबर को मामले में रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था।

जांच अधिकारी जब 25 दिसंबर को अदालत में पेश नहीं हुए तो अदालत ने गौर किया कि यह उसके आदेशों की घोर अवहेलना है।

अदालत ने 25 दिसंबर को अपने आदेश में कहा, ‘‘जांच अधिकारी न केवल अदालत में पेश नहीं हुए, बल्कि उन्होंने अदालत के कर्मचारियों के फोन कॉल से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन को भी बंद कर लिया। प्राथमिकी के बारे में अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दायर की गयी है।"

वकील अनवर अहमद खान ने पुरुषेंद्र भारद्वाज के साथ याचिका दायर की जिसमें कहा गया है कि 25 दिसंबर की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने जेल परिसर में प्रवेश करने के बाद आरोपी और उसके वकील के साथ मारपीट की।

इसमें आगे आरोप लगाया गया है कि दो-तीन पुलिसकर्मी भी जेल में आ गए और कार्तिक को जबरन गाड़ी में बिठाकर बाहर ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर