लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत, 33 निकायों में 196 सदस्यों का मनोनयन

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:38 IST

Open in App

जयपुर, 14 जून राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियों की शुरूआत करते हुए सोमवार को 33 निकायों में 196 नगर पालिका व नगर परिषद सदस्यों का मनोनयन किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में लगभग 30000 राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं और विशेषकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व उनके समर्थक विधायक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 33 निकायों में सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इनमें जयपुर-शाहपुरा नगर पालिका में छह, प्रतापगढ़ नगर परिषद में आठ, धौलपुर-राजाखेड़ा नगर पालिका में छह, बारां की अंता नगरपालिका में छह, मांगरोल नगरपालिका में दो, बूंदी के नैनवा नगर पालिका में छह, डूंगरपुर नगर परिषद में आठ, सागवाड़ा नगर पालिका में छह,पाली नगर परिषद में तीन, बाड़मेर नगर परिषद में आठ और बालोतरा नगर परिषद में तीन सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

वहीं, उदयपुर की सलूंबर नगरपालिका में छह, सरवाड़ नगरपालिका में छह, केकड़ी पालिका में छह, विजयनगर पालिका में छह, खेड़ली पालिका में छह, भीनमाल पालिका में छह, कुचामनसिटी पालिका में छह, नावा पालिका में छह, मंडावा पालिका में छह, खेतड़ी पालिका में छह और बग्गड़ पालिका में छह सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

बीदासर पालिका में छह, रतननगर पालिका में छह, सरदारशहर पालिका में छह, कपासन पालिका में छह, संगरिया पालिका में छह, पीलीबंगा पालिका में छह, रावतसर पालिका में छह, नाथद्वारा पालिका में चार, परबतसर पालिका में छह, राजसमन्द नगर परिषद में आठ और सुजानगढ़ नगर परिषद में आठ सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में जिला स्तर पर विभिन्न निगमों व बोर्ड में लगभग 30 हजार राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं जो किसी न किसी कारण से लगातार टल रही हैं। जिला स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियों के लिए इस साल 9-10 फरवरी तक नाम मांगे गए थे। तब कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा था, ‘‘हम लोगों की कोशिश रहेगी कि जिला स्तर पर जो बोर्ड व निगम हैं जहां लगभग 25 से 30 हजार राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं, इसकी कार्रवाई हम फरवरी के पहले पखवाड़े में पूरा कर लें।’’

लेकिन उसके बाद विधानसभा का बजट सत्र व विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के चलते मामला टल गया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट व उनके समर्थक विधायक लगातार इन नियुक्तियों की मांग कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ही पायलट खेमे के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया ने अशोक गहलोत द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में देरी को लेकर सवाल खड़े किए और नियुक्तियां जल्द करने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि राज्य में इन नियुक्तियों को लेकर लगभग ढाई साल से, गहलोत सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस तरह की नियुक्तियों से सत्तारूढ़ पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उपकृत करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है