लाइव न्यूज़ :

जो सांसद विदेश जा रहे हैं वह विस्तृत जानकारी दें, चाहे वह निजी यात्रा पर क्यों न गए होः राव

By भाषा | Updated: December 7, 2019 19:50 IST

भाजपा सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव ने राज्यसभा में जन प्रतिनिधि (संशोधन) विधेयक नाम से एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया, जिसमें कहा गया है कि जन प्रतिनिधि होने के नाते सांसदों को अपनी निजी यात्राओं समेत विदेश की अपनी यात्राओं के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसांसदों की विदेशी यात्राओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए बने कानून: भाजपा सांसद।हालांकि ऐसा बहुत कम होता है कि संसद के दोनों सदनों में कोई निजी विधेयक पारित हो।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘गोपनीय’’ विदेशी यात्राओं को लेकर भाजपा द्वारा अक्सर उन्हें निशाना बनाए जाने के बीच भाजपा सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव ने राज्यसभा में एक निजी विधेयक पेश किया सांसदों के लिए उनकी विदेश यात्राओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने का प्रावधान किया गया है।

राव ने राज्यसभा में जन प्रतिनिधि (संशोधन) विधेयक नाम से एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया, जिसमें कहा गया है कि जन प्रतिनिधि होने के नाते सांसदों को अपनी निजी यात्राओं समेत विदेश की अपनी यात्राओं के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

विधेयक में कहा गया है कि किसी अन्य देश की सरकार या विदेशी संस्था की ओर से किसी भी प्रकार की मेहमाननवाजी के लाभ की सांसद को राज्यसभा के सभापति या लोकसभा अध्यक्ष को जानकारी देनी चाहिए। हालांकि ऐसा बहुत कम होता है कि संसद के दोनों सदनों में कोई निजी विधेयक पारित हो।

लेकिन जब यह विधेयक पर चर्चा के लिए उच्च सदन में आयेगा तो भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल जाएगा क्योंकि सत्तारूढ़ दल राहुल गांधी की विदेश की ‘‘गोपनीय’’ यात्राओं को लेकर अक्सर उन पर निशाना साधता रहा है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह