बिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

By रुस्तम राणा | Updated: March 2, 2026 17:15 IST2026-03-02T17:15:32+5:302026-03-02T17:15:32+5:30

इस घटना के सामने आने के बाद दोनों परिवारों में हलचल मच गई। जहां एक ओर युवती का रिश्ता टूट गया, वहीं समाज में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

The mother-in-law ran away with her would-be son-in-law in Purnia district of Bihar | बिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

बिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

पटना: बिहार के पूर्णिया जिले से रिश्ते को शर्मसार करने देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां जिस युवक की शादी एक युवती से तय हुई थी, वह अपनी होने वाली सास के साथ ही घर से फरार हो गया। ऐसे में तयशुदा शादी से शुरू हुई रिश्तों ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल, युवक और युवती का रिश्ता पारिवारिक सहमति से तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच बातचीत चल रही थी और शादी की तैयारियों पर चर्चा हो रही थी।

बताया जाता है कि युवती के पास निजी मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए जब भी युवक को बात करनी होती, वह अपनी होने वाली सास के फोन पर कॉल करता था। शुरुआत में बातचीत सिर्फ शादी की तैयारियों और सामान्य जान-पहचान तक सीमित थी। लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का दायरा बढ़ने लगा। फोन पर लंबी-लंबी बातें होने लगीं। हाल-चाल से आगे बढ़कर निजी जिंदगी, पसंद-नापसंद और पारिवारिक हालात पर चर्चा होने लगी। इसी क्रम में बातचीत के दौरान युवक और महिला के बीच भावनात्मक जुड़ाव बन गया। 

दोनों के बीच समझ और अपनापन बढ़ता गया। इसी बीच महिला ने कथित तौर पर कहा कि “अभी मेरी उम्र ही क्या है”? इस वाक्य ने रिश्ते की दिशा ही बदल दी। कुछ ही दिनों में मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। एक दिन अचानक दोनों घर से गायब हो गए। परिवार वालों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली है। 

इस घटना के सामने आने के बाद दोनों परिवारों में हलचल मच गई। जहां एक ओर युवती का रिश्ता टूट गया, वहीं समाज में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। गांव और आसपास के इलाकों में लोग हैरानी जता रहे हैं कि जिस युवक को दामाद बनकर घर आना था, वही अब परिवार का सदस्य एक अलग रूप में बन गया। यह घटना चर्चा का विषय बन गया है।

Web Title: The mother-in-law ran away with her would-be son-in-law in Purnia district of Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे