लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए दो जवानों के पार्थिव शरीर को उत्तराखंड लाया गया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:37 IST

Open in App

देहरादून, 16 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के दो जवानों के पार्थिव शरीर को शनिवार को विमान के जरिये यहां लाया गया।

शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए टिहरी और चमोली जिले में उनके पैतृक निवास स्थल के लिये भेजने से पहले उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में बृहस्पतिवार को आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान विक्रम सिंह नेगी (26) और योगाम्बर सिंह (27) शहीद हो गए थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान में युवा सैनिकों के शहीद होने पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा