लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में शहीद हुए सैनिक का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम को मध्यपद्रेश के पैतृक गांव पहुंचेगा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:38 IST

Open in App

भोपाल, 21 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के शोपियां के दरगड में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान कर्णवीर सिंह का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम तक मध्य प्रदेश के सतना जिले में उनके पैतृक गांव देव मऊ दलदल लाया जाएगा।

उल्लेखनीय बुधवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ में 25 वर्षीय सिंह शहीद हो गए थे और दो अन्य सैनिक घायल हुए थे। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए थे।

सतना के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) राजेश शाही ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’को बताया, ‘‘ कर्णवीर सिंह का शव आज शाम करीब छह बजे लाया जाएगा।’’

सिंह के परिचितों ने कहा कि जब उनका परिवार हिंदू तिथि के अनुसार गांव में उनका जन्मदिन मनाने वाला था, तभी उनकी शहादत की सूचना आई। उन्होंने कहा कि सिंह के पिता ने आखिरी बार ड्यूटी पर जाने से कुछ घंटे पहले मंगलवार रात को उनसे बात की थी।

एडीएम के अनुसार 21 राजपूत बटालियन से जुड़े सिंह एक सैनिक परिवार से थे। 2017 में कर्णवीर जब सेना में शामिल हुए तब उनके पिता रवि कुमार सिंह सेना से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो