लाइव न्यूज़ :

शहीद कर्नल त्रिपाठी और उनके परिजनों की पार्थिव देह रायगढ़ लाई गईं

By भाषा | Updated: November 15, 2021 13:51 IST

Open in App

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 15 नवंबर मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद हुए कर्नल ​विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे की पार्थिव देह सोमवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रायगढ़ लाई गईं।

मणिपुर के चुराचन्दपुर जिले में शनिवार को उग्रवादी हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के खुगा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल त्रिपाठी (41 वर्ष), उनकी पत्नी अनुजा (36 वर्ष) तथा बेटे अबीर (पांच वर्ष) की पार्थिव देह सोमवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान एएन-32 से दोपहर 12.42 बजे रायगढ़ पहुंचीं।

इस दौरान शहर के जिंदल हवाई पट्टी पर कर्नल त्रिपाठी के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कर्नल अनय त्रिपाठी, उनके परिवार के अन्य सदस्य, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ की लोकसभा सदस्य गोमती साय, विधायकगण प्रकाश नायक तथा चक्रधर सिंह सिदार, जिलाधिकारी भीमसिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा सहित कई अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान वहां मौजूद जन समूह देशभक्ति के नारे लगा रहा था।

रायगढ़ जिले के अधिकारियों ने बताया कि तीनों की पार्थिव देह हवाई पट्टी से उनके पैतृक निवास ले जाई गईं। शहर के रामलीला मैदान में आमजनों के अंतिम दर्शन के लिए उन्हें रखा जाएगा। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बाद में सर्किट हाउस के करीब मुक्तिधाम में आज शाम पूरे सैन्य सम्मान और राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि सैन्य सम्मान से विदाई के लिए असम राइफल्स के कर्नल आर.एस.ठाकुर, चार अधिकारी और 45 जवान रविवार शाम रायगढ़ पहुंच चुके हैं। असम रायफल्स के ये जवान और अधिकारी शहीद के अंतिम संस्कार से पहले सेना की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। असम राइफल्स के अधिकारियों ने रविवार शाम को शहीद कर्नल के निवास पर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत के सम्मान में आज रायगढ़ स्वत: स्फूर्त बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं