लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड से पांच पर्वतारोहियों के पार्थिव शरीर कोलकाता हवाईअड्डे पहुंचे, माहौल हुआ ग़मग़ीन

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:12 IST

Open in App

कोलकाता, 25 अक्टूबर उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण जान गंवाने वाले पश्चिम बंगाल के पांच पर्वतारोहियों के पार्थिव शरीर सोमवार को जैसे ही कोलकाता हवाईअड्डे पर पहुंचे, मृतकों के परिवारों के सदस्य अपने आंसू नहीं रोक सके।

मृतकों के कुछ परिजन शवों को देख कर बिलख पड़े, जबकि कुछ तो उन ताबूतों को देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, जिनमें उनके प्रियजन के बेजान शरीर थे।

शुभयुन दास, रिचर्ड मंडल, तनुमय तिवारी, बिकाश मकल और सौरव घोष ने 11 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हरसिल से अपना पर्वतारोही अभियान शुरू किया था और उन्हें लमखागा दर्रे से होते हुए चितकुल पहुंचना था।

लेकिन, लगभग तीन दिनों तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, कुमाऊं मंडल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और इसी दौरान पर्वतारोही कथित तौर पर लापता हो गए थे। बचाव दल के सदस्यों ने 22 अक्टूबर को पर्वतारोहियों के शव बरामद किए थे।

पर्वतारोहियों के शवों को पहचान के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दक्षिण 24 परगना के नेपालगंज और बरुईपुर स्थित उनके घर ले जाया गया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में बारिश संबंधी घटनाओं के कारण अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर