दिल्ली में सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही, न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट

By भाषा | Updated: April 24, 2021 11:00 IST2021-04-24T11:00:51+5:302021-04-24T11:00:51+5:30

The morning was relatively cold in Delhi, the minimum temperature dropped. | दिल्ली में सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही, न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट

दिल्ली में सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही, न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दिल्ली में शनिवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही हालांकि आसमान साफ था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग ने दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आसमान के "मुख्य रूप से साफ’’ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गयी। नगर में पिछले 24 घंटों के दौरान मामूली बारिश (0.6 मिमी) दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The morning was relatively cold in Delhi, the minimum temperature dropped.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे