लाइव न्यूज़ :

जितना ज्यादा टीकाकरण होगा, चीज़े उतनी बेहतर होंगी: आमिर खान

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:07 IST

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को कहा कि जितना ज्यादा कोविड रोधी टीकाकरण होगा, चीजें उतनी ही बेहतर होंगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि चीजें बेहतर होने पर महामारी से बुरी तरह से प्रभावित फिल्म जगत पटरी पर लौटेगा।

यहां एक कार्यक्रम के इतर खान से जब महामारी के बीच ‍फिल्म जगत के फिर से पटरी पर लौटने के बारे में पूछा गया तो 56 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इसका आसान जवाब नहीं है।

खान ने पत्रकारों से कहा, “निश्चित रूप से फिल्म जगत चाहता है कि सिनेमाघरों को फिर से खोला जाए। लेकिन यह तभी होगा जब स्वास्थ्य स्थिति बेहतर होगी, कोविड नियंत्रण में आएगा। सरकार और हम सभी इस पर प्रयास कर रहे हैं और काम कर रहे हैं।”

महामारी ने देशभर में फिल्मों की शूटिंग को प्रभावित किया है जो पिछले साल और इस साल के शुरू में दो बार लगाए गए लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हुई है।

सिनेमाघर महीनों तक बंद रहे। हालांकि दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों ने सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है।

महाराष्ट्र हिंदी फिल्मों का अहम केंद्र है लेकिन राज्य में अबतक सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। अभिनेता ने कहा कि कई फिल्मों को डिजिटल माध्यम पर रिलीज करना पड़ा क्योंकि थिएटर बंद हैं।

खान ने कहा, “ जितने ज्यादा लोगों का टीकाकरण करण होगा चीज़ें उतनी ही बेहतर होंगी … कुछ फिल्मों को ओटीटी (ओवर द टॉप-ऑनलाइन) मंच पर रिलीज़ किया गया.. तब तक मैं भी फिल्म जगत से जुड़ा होने के नाते चिंतित हूं। मुझे उम्मीद है कि निकट भविष्य में चीज़े बेहतर होंगी।”

पिछले साल महामारी के कारण खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म की शूटिंग में विलंब हुआ था। अभिनेता ने करगिल में हाल में फिल्म की शूटिंग शुरू की है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस साल क्रिसमिस पर रिलीज़ होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है