लाइव न्यूज़ :

जितना शिवसेना वाजे का बचाव करेगी, उतना शक बढ़ेगा: भाजपा

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:56 IST

Open in App

मुंबई, 16 मार्च भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने मंगलवार को कहा कि अगर सत्तारूढ़ शिवसेना निलंबित पुलिस अधिकारी सचिव वाजे का बचाव करना जारी रखती है तो महाराष्ट्र सरकार की मंशा पर और ज्यादा सवाल उठेंगे।

दरेकर ने यहां पत्रकारों से कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से लदी कार मिलने के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को गिरफ्तार करने वाले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) एक सक्षम एजेंसी है।

उन्होंने कहा, “शिवसेना जितना बचाव सचिन वाजे का करेगी, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की सरकार की मंशा को लेकर उतना ज्यादा संदेह बढ़ेगा।”

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता दरेकर ने कहा, “मेरा ख्याल है कि वाजे के पूरे प्रकरण के पीछे एक गहरी साजिश है।”

उन्होंने आरोप लगाया, “जिस तरह से राज्य सरकार के स्तर पर कई बैठकें की जा रही हैं, उससे संकेत मिलता है कि कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और राजनीतिक नेता शामिल हैं।”

भाजपा पर महाराष्ट्र को बदनाम करने के सरकार के आरोप पर दरेकर ने कहा कि सरकार खुद बदनाम हो रही है।

उन्होंने कहा, “उनकी खुद की छवि खराब हो रही है और न कि महाराष्ट्र की।”

एनआईए ने वाजे को शनिवार को गिरफ्तार किया था और सोमवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। वह कारोबारी मनसुख हिरन की रहस्मय मौत के आरोप का सामना कर रहे हैं। हिरन ने दावा किया था कि अंबानी के घर के बाहर से मिली गाड़ी उनके कब्जे से चोरी हो गई थी।

शिवसेना मुखपत्र सामना में पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि वाजे ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी को अन्वय नाइक खुदकुशी मामले में गिरफ्तार किया था। इसलिए वह “ भाजपा और केंद्र की हिट लिस्ट’’ में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया