लाइव न्यूज़ :

हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े ने भारत-पाक के बीच संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति का स्वागत किया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 00:12 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 फरवरी अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम को लेकर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच बनी सहमति का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और कहा कि इससे वहां के ‘‘परेशान’’ लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी।

मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले हुर्रियत गुट ने एक बयान में कहा, "यह सही दिशा में उठाया गया एक कदम है, जिससे नियंत्रण रेखा के पास लगातार खतरे में रह रहे लोगों को बड़ी राहत मिलगी और वहां रक्तपात समाप्त होगा।"

हुर्रियत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों को जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए की इसकी मुख्य चिंता को दूर करने की जरूरत है।

अलगाववादी समूह ने कहा कि "इस चिंता को दूर करने के लिए वार्ता सबसे अच्छा माध्यम है और हमने हमेशा इसकी वकालत की है।"

बृहस्पतिवार को जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अन्य क्षेत्रों में संघर्षविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमति जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो