लाइव न्यूज़ :

लालू के खिलाफ शिकायत करने वाले विधायक ने कहा : मुझे शारीरिक एवं मानसिक नुकसान की आशंका

By भाषा | Updated: November 27, 2020 18:06 IST

Open in App

पटना, 27 नवंबर भाजपा विधायक ललन कुमार पासवान ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में कहा कि लालू प्रसाद जैसे ‘‘शक्तिशाली’’ नेता का भंडाफोड़ करने के बाद उन्हें ‘‘शारीरिक एवं मानसिक नुकसान’’ की आशंका है। पासवान को जेल में बंद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कथित तौर पर फोन किया था।

पीरपैंती के विधायक पासवान ने यह दावा उस वक्त किया जब राजद सुप्रीमो के छोटे बेटे और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नवगठित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।

अपनी सीट से उठते हुए पासवान ने अध्यक्ष से कहा, ‘‘मैंने एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के टेलीफोन कॉल का खुलासा किया है। मुझे आशंका है कि मुझे और मेरे परिवार के लोगों को मुझे प्रलोभन देने वाले शक्तिशाली लोगों से शारीरिक एवं मानसिक क्षति पहुंचाई जा सकती है।’’ पासवान ने कल ही प्रसाद के खिलाफ राज्य निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

चारा घोटाला मामले में संलिप्तता के लिए रांची में सजा काट रहे प्रसाद ने मंगलवार को कथित कॉल करके पासवान से विधानसभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में ‘‘अनुपस्थित’’ रहने के लिए कहा था।

सदन में बयान देने के बाद पासवान ने कहा, ‘‘इस सदन के सदस्य के तौर पर मैं सुरक्षा की मांग करता हूं। इस तरह के खराब राजनीतिक माहौल में मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। अभी भी इस तरह की धारणा है कि कमजोर तबके के लोग बिक्री के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।’’

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ‘‘वास्तव में यह गंभीर मामला है। सदन को अपने सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos